Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: फिनाइल से नहीं गई जान, तो फांसी लगाकर युवक ने खत्म किया जीवन…

Mandi news Mandi Nursing Student Suicide Solan News Shimla News Sirmour Prisoner Death - Prisoner dies in Nahan: शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत Kullu News , Solan News

Shimla News: राजधानी शिमला के कोमली बैंक इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना बालूगंज पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित कोमली बैंक में हुई, जहाँ युवक ने पहले जहरीला पदार्थ (फिनाइल) पीकर अपनी जान लेने का प्रयास किया और इसके बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

परिवार वालों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और युवक को इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) ले गए, लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान झारखंड के राँची जिले की गुमला तहसील के दोदांग डाकघर, तोतामी गाँव के रहने वाले 21 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ शिमला में रह रहा था और खाद्य आपूर्ति का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़क बहाली को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

घटना की जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अमन लगातार फोन पर किसी से बात कर रहा था। उस समय उसके माता-पिता घर से बाहर थे, जबकि उसका छोटा भाई मनीश घर पर मौजूद था। सुबह करीब 7:45 बजे मनीश ने अमन को उल्टियाँ करते देखा और उसके आसपास तेज बदबू महसूस की। पूछने पर अमन ने बताया कि उसने फिनाइल पी ली है और वह अपने कमरे में चला गया। मनीश ने उसे दरवाजा बंद करने से रोकना चाहा, लेकिन अमन नहीं माना।

इसे भी पढ़ें:  निदेशक परिवहन कार्यालय में 60 कर्मचारियों और अन्य लोगों को लगी कोरोना बूस्टर डोज़

मनीश ने तुरंत अपनी माँ को बुलाया और दोनों के वापस आने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। खिड़की से देखने पर पता चला कि अमन फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद मनीश ने तुरंत अपने पिता और अन्य रिश्तेदारों को सूचना दी। उसने दरवाजे की लोहे की जाली तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और फंदा काट दिया, जिसके बाद अमन नीचे गिर गया।

आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और बेहोश अवस्था में अमन को आईजीएमसी ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इस घटना से कोमली बैंक इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग पीड़ित परिवार के पास सांत्वना देने पहुँच रहे हैं। हर कोई इस घटना से हैरान और दुखी है।

इसे भी पढ़ें:  बड़े भाई को ईंटों-पत्थरों और कुल्हाड़ी से मारने वाले हत्यारे को उम्रकैद, एक लाख जुर्माना

प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि अमन सुबह फोन पर किसी से बात कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल की जाँच में पाया गया कि कमरे की छत के लोहे के गार्डर से एक कटा हुआ दुपट्टा बँधा हुआ था और लोहे की जाली वाला दरवाजा भी टूटा हुआ था। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जाँच कर रही है।

Shimla Crime news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News shimla news in hindi Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now