साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Shimla Flying Festival: शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के पहले दिन दो पैराग्लाइडर पायलट लैंडिंग में चोटिल

Shimla Flying Festival: शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के पहले दिन दो पैराग्लाइडर पायलट लैंडिंग में चोटिल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Shimla Flying Festival: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के जुन्गा क्षेत्र में तीसरे फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 का आगाज शनिवार से हो गया। हालांकि पहले ही दिन दो पैराग्लाइडर पायलट लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। संतुलन बिगड़ने से दोनों को चोटें आई हैं। तकनीकी टीम हादसे की वजह जानने के लिए जांच कर रही है। यह हादसा आयोजन की चमक को फीका करने वाला रहा।

इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमे साफ़ देखा जारहा है कि कैसे लैंडिंग के दौरान लास्ट प्वाइंट पर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण पैराग्लाइडर पायलट दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के पीछे कि वजह हवा के दबाव माना जा रहा है हालांकि असल वजह जांच टीम कि रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगी।

बता दें कि बीते दिन बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद तीन पैराग्लाइडर पायलट दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। इनमें कनाडा की एक महिला पायलट की जान चली गई थी। इसके अलावा अन्य पायलट घायल हुए हैं। हादसे के पीछे हवा के दबाव और प्रतिकूल मौसम को वजह बताया गया था।

गौरतलब है कि तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने किया। इस बार सात से ज्यादा देशों के पायलट इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें चीन के टॉप रैंक वाले पायलट भी पहली बार शामिल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  HPSEBL ने बिजली बिक्री से अर्जित किया 300 करोड़ रुपये का राजस्व

इस फेस्टिवल के आयोजक अरुण रावत ने बताया कि यह पहला मौका है जब भारत में पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप और प्री-एशियन लीग चैंपियनशिप एक साथ हो रही है। इस आयोजन का मकसद शिमला को विश्व स्तर पर साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) का गढ़ बनाना और हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय एयर स्पोर्ट्स व ईको-टूरिज्म का बड़ा केंद्र स्थापित करना है।

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन शिमला को महज एक हेरिटेज डेस्टिनेशन से बदलकर एक विश्व स्तरीय एडवेंचर टूरिज्म केंद्र और हिमाचल को अंतरराष्ट्रीय एयर स्पोर्ट्स व इको-टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ हो रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस रोमांचक समागम में सात से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय पायलट अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि चीन के शीर्ष रैंक वाले पायलट पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, जो भारतीय एयर स्पोर्ट्स सर्किट के बढ़ते वैश्विक आकर्षण का संकेत है। हालांकि आयोजन के दौरान होने वाले हादसे इसमे खलल डाल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सेब आढ़तियों को डेढ़ करोड़ का चूना लगाने वाला शातिर महाराष्‍ट्र से गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now