साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चलती बस में चालक के सीने में अचानक उठा दर्द,मौत से पहले ऐसे बचाई सभी यात्रियों की जान

चलती बस में चालक के सीने में अचानक उठा दर्द,मौत से पहले ऐसे बचाई सभी यात्रियों की जान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
सिरमौर जिले में एक निजी बस के चालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लेकिन मौत से पहले चालक ने बस में सवार करीब दो दर्जन यात्रियों की जिंदगी बचा ली। निजी बस रेणुकाजी-सतौन से पांवटा की तरफ आ रही थी।

जानकारी के अनुसार पांवटा-शिलाई हाईवे 707 पर राजबन के समीप चलती निजी बस में चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। बस चलाते वक्त अचानक सीने में दर्द उठते ही सूझबूझ से चालक ने बस को झाड़ियों की तरफ मोड़ दिया।

इससे बस रुक गई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। इसके बाद यात्रियों ने बस चालक को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। इस तरह अपनी मौत से पहले निजी बस चालक ने बस में सवार करीब दो दर्जन यात्रियों को बचा लिया। डीएसपी पांवटा वीरभद्र ने हादसे की पुष्टि की है। 

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: ना अबला हूं ना बेचारी हूं मैं आज के युग की नारी हूं..!

Join WhatsApp

Join Now