साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आया ड्राइवर, मौके पर तोड़ा दम

accedent
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब की कोंच वैली के समीप आज यमुना नदी में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मनीष कुमार (20) निवासी कलेसर ट्रैक्टर लेकर यमुना नदी में बजरी लेने गया था। यहां जब मनीष ट्रॉली के साथ ट्रैक्टर जोड़ रहा था तभी वह ट्रॉली के नीचे आ गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जैसे ही इस हादसे का पता कोंच वैली गांव के ग्रामीणों को लगा तो वह मौके पर पहुंचे। किसी तरह मनीष को वहां से निकालकर निजी गाड़ी में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पहले सिविल अस्पताल लाया गया है।

डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  आजादी के बाद खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी जनता के साथ धोखा :- विनय कुमार

Join WhatsApp

Join Now