साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पांवटा साहिब: शिकार के लिए निकले व्यक्ति की गोली लगने से मौत

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

पांवटा साहिब।
पांवटा साहिब के आंजभोज क्षेत्र में शिकार पर निकले एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना 16 दिसंबर की है।

जानकारी अनुसार मेहर सिंह छोटे भाई धर्म सिंह के साथ अपने मामा के घर मेहमानी में गए थे। मेहर सिंह के समधी यशवंत सिंह व छोटा भाई धर्म सिंह शाम को घर से जंगल की तरफ शिकार पर निकले।

धर्म सिंह आगे चल रहा था, उसके पीछे यशवंत सिंह बंदूक को कंधे पर लटका कर चल रहा था। घर से थोड़ी दूरी पर पहुंचे तो यशवंत का पैर फिसलने पर कंधे पर लटकी बंदूक नीचे गिरी और गोली चल गई। गोली आगे चल रहे धर्म सिंह की बाईं टांग के घुटने के पीछे लगी। टांग से खून बहने लगा। घायल को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेहर सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी गांव डांडा कालाअंब पांवटा साहिब के ब्यान पर मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  चलती बस में चालक के सीने में अचानक उठा दर्द,मौत से पहले ऐसे बचाई सभी यात्रियों की जान

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now