साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिलाई में SIU ने दुकान में पकड़ा 5 किलो चूरा पोस्त

शिलाई में SIU ने दुकान में पकड़ा 5 किलो चूरा पोस्त
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सिरमौर|
सिरमौर के शिलाई में SIU टीम ने नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देर रात 5 किलो 270 ग्राम चूरा पोस्ट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति नशा तस्करी और नशीले पदार्थों को बेचने का काम करता है। जिसके बाद हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और टीम ने गांव क्यारी निवासी केदार सिंह की दुकान पर छापेमारी की।

इस दौरान टीम ने उसकी दुकान से 5 kg 270 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। केदार न चूरा पोस्त सफेद बैग में छुपा कर रखा था। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर दुकानें खुली है। इनमें अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की बिक्री होती है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: सिरमौर की होनहार बालिकाओं ने राज्य हैंडबॉल में जगह पक्की की, बिलासपुर में दिखाएंगी दम

Join WhatsApp

Join Now