Prajasatta Side Scroll Menu

Prisoner Escapes: आजीवन कारावास की सजा काट रहा 65 वर्षीय कैदी ओपन जेल से फरार

Prisoner Escapes: आजीवन कारावास की सजा काट रहा 65 वर्षीय कैदी ओपन जेल से फरार

Prisoner Escapes: हिमाचल प्रदेश की नाहन जेल एक बार फिर चर्चा में है। यहां आजीवन कारावास की सजा काट रहा 65 वर्षीय एक कैदी ओपन जेल से फरार हो गया है। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस व जेल की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल, कई घंटे बीत जाने के बाद भी कैदी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार जेल से फरार हरियाणा के शाहबाद निवासी हरीश कुमार हत्या के एक मामले में 20 साल की सजा काट चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसके अच्छे व्यवहार के चलते लंबे समय से उसे ओपन जेल में रखा गया था। पिछले 6 माह से उसे मंदिर की देखरेख, पूजा अर्चना और साफ-सफाई का काम सौंपा गया था। इस बीच गत वीरवार की शाम वह मंदिर से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  सराहाँ में बाल संरक्षण पर जागरूकता शिविर का आयोजन

इसकी भनक तब जेल प्रशासन को लगी जब रोल कॉल के दौरान वह जेल से गैरहाजिर पाया गया। जिस दिन ये कैदी फरार हुआ जेल अधीक्षक भी छुट्टी पर थे। लिहाजा, पुलिस की तुरंत इस घटना की जानकारी दी गई।

सूत्रों के अनुसार कैदी हरीश की पेरोल भी मंजूर हो चुकी थी। यहां तक की इस कैदी की प्रीमेच्योर रिहाई की फाइल भी लगी हुई थी। इसके बावजूद उसने फरार होने जैसा कदम उठाया। जानकारी मिली है कि हरीश को सांस की गंभीर समस्या है, जिसकी वजह से वह ज्यादा चल-फिर भी नहीं सकता और उसका लगातार उपचार भी चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: 7 साल पुराने ड्रग्स मामले में बड़ा फैसला, दो तस्करों को 4-4 साल जेल, 50 हजार जुर्माना!

बता दें कि इन दिनों नाहन जेल इस वजह से भी चर्चा में है, क्योंकि हाल ही में जेल में सजा काट रहे दो कैदियों की एक के बाद एक अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो चुकी है। अस्पताल के जाते समय ही दोनों ने दम तोड़ा। अब कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

उधर, जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने कैदी के फरार होने की पुष्टि की है। कैदी का आचरण काफी अच्छा था। इस वजह से उसे ओपन जेल में मंदिर में पूजा पाठ और साफ सफाई का काम सौंपा गया था। जेल प्रशासन और पुलिस टीमें लगातार फरार कैदी की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: कोटडी व्यास की टीम ने योग में एक बार फिर लहराया परचम, कृतिका रिद्धिमिक योग में विजेता, दिव्यांशी बेस्ट योगिनी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now