Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: वशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी के गोदाम में भीषण अग्निकांड, दमकल कर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू..!

Sirmour News: वशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी के गोदाम में भीषण अग्निकांड, दमकल कर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू..!

Sirmour News: नाहन : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के ओगली में स्थित वशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी में भीषण अग्निकांड हुआ है। जहां एक फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। माना जा रहा है कि आग शोर्ट सर्किट की वजह से लगी।

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 11ः23 बजे की है। फायर चौकी कालाअंब को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत विभाग के कर्मी फायर टेंडर के साथ मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने भीषण आग को देखते हुए जिला मुख्यालय नाहन से भी एक फायर टेंडर मंगवाया। करीब 10 लोगों की टीम ने दो फायर टेंडर और दो जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे के आसपास आग पर काबू पाया।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour Crime News: शिक्षक पर लगे छात्र की पिटाई के आरोप, अस्पताल में भर्ती .!

लीडिंग फायरमैन कालाअंब रमेश कुमार ने बताया कि आग फैक्टरी के ईंधन सैक्शन में पराली से भड़की थी, जो फैलकर फैक्टरी के ब्वायलर तक पहुंचने लगी थी। इससे पहले जेसीबी से मिट्टी खोदकर एक दीवार बनाई गई, जिससे आग ब्वायलर से पीछे धधकती रही। उन्होंने बताया कि यदि आग ब्वायलर तक पहुंचती तो न केवल बड़ी घटना घटती, बल्कि फैक्टरी भी जल उठती।

लीडिंग फायरमैन ने बताया कि हवा के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया था, लेकिन दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में स्टोर में रखा पराली सहित सारा ईंधन पूरी तरह जल गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में फैक्टरी प्रबंधन को 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: ₹20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण

इस आपरेशन में कालाअंब फायर चौकी से विकास, शिवपाल, कुलदीप सिंह, मनजीत और अरूण के साथ साथ नाहन से लीडिंग फायरमैन रोशन अली, तपेंद्र तोमर, नीरज, कंवर सिंह आदि शामिल रहे।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news todaySirmour News Update

Join WhatsApp

Join Now