Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: नाहन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत, मुंह से खून आने के बाद मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

Nahan Jail Inmate Death: सिरमौर की नाहन जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे पांवटा साहिब के हरभजन सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। मुंह से खून आने के बाद मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
Updated By Prajasatta
Published on: 20 मार्च 2026
Sirmour News: नाहन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत, मुंह से खून आने के बाद मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

Sirmour News: केंद्रीय कारागार नाहन में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की शुक्रवार शाम नाहन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 13 वर्षों से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार कैदी गले के कैंसर से पीड़ित था और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। दो-तीन दिन पहले ही उसे उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने कीमोथेरेपी की सलाह दी थी।

शुक्रवार को कैदी को दांत निकालने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जिसके बाद उसे वापस जेल लाया गया। जेल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसके मुंह से खून आने लगा। जेल प्रशासन ने तुरंत उसे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और शव को मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखा गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था और उसका उपचार चल रहा था। उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Himachal Pradesh NewsHP PoliceNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now