Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा मनाया गया हिंदी दिवस

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा मनाया गया हिंदी दिवस

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय माजरा में आज हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्यालय के बच्चों के द्वारा सुलेख प्रतियोगिता भी करवाई गई थी। जिसमें शिशु वर्ग, बाल वर्ग तथा किशोर वर्ग के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

संस्था के द्वारा विघालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल मुख्य सलाहकार श्यामलाल,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा विघालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर श्री शिव सेवा कांवड़ युवा मंडल के सहयोग से स्कूली बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी करवाई गई। श्री शिव सेवा कांवड़ युवा मंडल के अध्यक्ष अशोकेंदर कश्यप, विवेक गुप्ता, नीरज बंसल मौजूद रहे।

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर आज सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय माजरा में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि वह इसी विद्यालय से पांचवी कक्षा तक पढ़े हैं तथा उन्हें आज गर्व महसूस हो रहा है कि इसी विद्यालय में उनकी संस्था के द्वारा हिंदी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस के दिन हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हमें अपने जीवन में हिंदी जो कि हमारी मातृभाषा है उसको भूलना नहीं चाहिए तथा अन्य भाषाओं के साथ साथ हिंदी भाषा को भी हमें अपनी जीवनशैली में लाना चाहिए आज के समय में बच्चे अन्य भाषाओं की ओर बढ़ते जा रहे हैं तथा अपनी मातृभाषा हिंदी को भूलते जा रहे हैं उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हिंदी भाषा जो आज के दिन में बीमार है वह अपंग ना हो इसलिए सभी बच्चों को अभी हिंदी भाषा को जीवित रखना है तथा अपनी दैनिक चर्या के कार्यक्रम हिंदी भाषा में जरूर करना चाहिए।

इस मौके पर मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी व रामलाल तथा कोषाध्यक्ष हरीश कुमार हिमाचल प्रदेश यूनिट के अध्यक्ष नीरज बंसल, महिला विंग अध्यक्षा पुष्पा खंडूजा, दीपा डंगवाल, प्रवीण साजिदा,विवेक गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, प्रदीप कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now