Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नेरीपुल के पास पलटा ट्रक : हादसे में चालक की मौत, दूसरा घायल

accedent

सिरमौर|
सिरमौर के राजगढ़ में सेब लेकर जा रहा ट्रक 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पझौता के अंतर्गत आने वाले नेरीपुल के पास हुआ है। हादसे में मृतक की पहचान चालक राजस्थान जोधरपुर निवासी मनोहर लाल (21) के रूप में हुई। वहीं, उसके साथी नागोर राजस्थान निवासी ओमप्रकाश को चोटें आई हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। साथ ही चालक मनोहर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now