Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पांवटा साहिब में युवक पर 3 लोगों ने फेंका तेजाब जैसा पदार्थ, मामला दर्ज

मामला दर्ज shimla news Solan News

सिरमौर|
सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुर घाट क्षेत्र में तीन व्यक्तियों द्वारा एक युवक पर तेजाब जेसा पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। इस हादसे के बाद युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रपाल पुत्र उमरपाल निवासी गांव गोठना जिला सम्भल उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह रामपुर घाट में नदी से रेत -बजरी भरने का काम करता है। इसके साथ इसका चचेरा भाई रमेश उसका बेटा बीजेश तथा अन्य लोग भी नदी से रेत-बजरी भरने व ट्रैक्टर चलाने का काम करते है।

यह लोग क्रेशर के सामने मौजूद थे कि इतने मे नीरज, राजेश और एक अन्य लडका आया और तेजाब जैसी कोई चीज बीजेश के उपर फैकी, जिससे बीजेश के चेहरे व दोनो हाथों की चमडी जल गई। इतने में वहां अफरा-तफरी मच गई और वो तीनो लडके वहां से भाग गए।

घटना के बाद बीजेश को रामपुर घाट के प्राइवेट अस्पताल लेकर जाया गया, जहां से बीजेश को सिविल अस्पताल पांवटा रेफर किया गया। उसके बाद मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया।

वहीँ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now