Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Paonta Sahib Murder Case: पांवटा साहिब में लिव-इन-पार्टनर ने किया प्रेमिका का मर्डर.

Paonta Sahib Murder Case: पांवटा साहिब में लिव-इन-पार्टनर ने किया प्रेमिका का मर्डर.

Paonta Sahib Murder Case: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक सनसनीखेज वारदात ने सामने आई है। जहां देवी नगर में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी 50 वर्षीय पार्टनर की कांच की बोतल से सिर पर वार करके हत्या कर दी। आरोपी की पहचान हरियाणा के इस्माइलपुर निवासी शीशपाल (51) पुत्र धनसोढी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया।

वहीं मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी माला देवी (50) पत्नी स्वर्गीय हरी प्रसाद के रूप में हुई है। दोनों पिछले 15 सालों से लिव-इन में साथ रह रहे थे। माला देवी के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी थी, जिसके बाद वह शीशपाल के साथ रहने लगी थी।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात दोनों के बीच किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ। नशे की हालत में शीशपाल ने गुस्से में आकर कांच की बोतल से माला देवी के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह पड़ोसियों को घटना की भनक लगी और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी शीशपाल घटना के बाद भी घर में ही मौजूद था। उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पांवटा साहिब डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, “प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी शीशपाल नशे का आदी है और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

घटना से पूरे देवी नगर में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि दोनों अक्सर लड़ते-झगड़ते सुनाई देते थे, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि बात हत्या तक पहुंच जाएगी। पुलिस अब आरोपी से हत्या के सही मकसद और अन्य पहलुओं की गहनता से पूछताछ कर रही है।

Nahan news todaySirmour Crime NewsSirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now