साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Sirmour News: सिरमौर की होनहार बालिकाओं ने राज्य हैंडबॉल में जगह पक्की की, बिलासपुर में दिखाएंगी दम

Sirmour News: सिरमौर की होनहार बालिकाओं ने राज्य हैंडबॉल में जगह पक्की की, बिलासपुर में दिखाएंगी दम
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Sirmour News: सिरमौर जिले के पोंटा साहिब विकासखंड की कोटडी व्यास पंचायत में स्थित कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आठ होनहार छात्राओं ने राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित जिला स्तर की प्रतियोगिता में इन्होंने सभी विरोधी टीमों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

चयनित खिलाड़ियों में स्नेहा (हेमराज की पुत्री), महक (मुल्क राज की पुत्री), कृतिका (हेमराज की पुत्री) कोटडी, अंकिता (राजकुमार की पुत्री) स्नेहा चंद्पुर, दीपिका (बबर राज की पुत्री), स्वेता (अनिल की पुत्री) उपरली कोटडी और नंदिता (अशोक कुमार व्यास की पुत्री) शामिल हैं। ये सभी छात्राएं अब बिलासपुर में 14 से 17 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस सफलता पर स्कूल प्रशासन ने खुशी जताई है। प्रिंसिपल रघुवीर तोमर के नेतृत्व में लेक्चरर चंतर चौहान, शशि, उर्मिला, किरण, ज्योति, ओमप्रकाश, राकेश, बलदेव, सुशील कुमार, एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह, एसएससी सदस्य सरबजीत कौर, सुमन, राजकुमार, राजकुमार इसराना, बेगम, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान अनिल कुमार और बीडीसी अध्यक्ष शशि बाला ने इन युवा खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही, राज्य स्तर की चुनौती के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए। विशेष रूप से कोच धर्मेंद्र चौधरी को उनकी मेहनत और मार्गदर्शन के लिए सराहा गया, जिनके कुशल प्रशिक्षण से ये छात्राएं इस मुकाम तक पहुंचीं।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब: खनन विभाग के इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले तीन आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि 10 से 13 अक्टूबर तक सोहन सिंह मेमोरियल विद्यालय मानपुर देवड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कैंप में ये खिलाड़ी हुकुम जी चौधरी जैसे विशेषज्ञों से खेल की सूक्ष्म तकनीकें सीख रही हैं। उनका मानना है कि इन छात्राओं का जोश और तैयारी ऐसी है कि राज्य स्तर पर भी सिरमौर जिला का नाम रोशन करेंगी। यह उपलब्धि स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक बड़ा उदाहरण है।

Join WhatsApp

Join Now