Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजगढ़-सोलन मार्ग पर लैंडस्लाइड,2 वाहन मलबे के नीचे दबे

राजगढ़-सोलन मार्ग पर लैंडस्लाइड,2 वाहन मलबे के नीचे दबे

सिरमौर |
जिला सिरमौर में राजगढ़-सोलन सड़क पर शिरगुल मंदिर के पास अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से चट्‌टान गिरने से 2 वाहन नीचे दब गए और एक मकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग बहाल कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, राजगढ-सोलन मार्ग पर अचान पहाड़ी से मलबा गिरने लगा। इस भुस्खलन से क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। एक भवन के एक कमरे मे मलबा घुस गया इस कमरे की धरातल की मंजिल मे एक वर्कशाप चल रही थी, जो पूरी तरह मलबे मे दब गई है। इस मलबे के दो वाहन दबे है। जिसके बाद रोड पर दोनों ओन वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर हादसा: जुनैली में हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक घायल

डीएसपी अरुण मौदी के अनुसार घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंच गई थी। यातायात व्यवस्था को सड़क खुलते ही सुचारु कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगा कर सड़क को खोलना गया।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now