Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: मीनस में आरटीओ सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहनों की जांच, 5.49 लाख वसूला जुर्माना

RTO Sirmour : आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।
Published on: 11 February 2026
Sirmour News: दर्दनाक हादसा, मंदिर से घर लौट रही महिला ट्रक ने कुचली, गई जान

Sirmour News : सिरमौर जिला के मीनस क्षेत्र में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बुधवार सुबह आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सुबह करीब 6 बजे नाहन से रवाना हुई टीम ने सीमा पर सघन चेकिंग करते हुए 100 से ज्यादा वाहनों की जांच की। इस कार्रवाई में शाम तक 5.49 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सबसे अधिक मामले उत्तराखंड राज्य के वाहनों से जुड़े पाए गए, जो बिना वैध टैक्स और परमिट के संचालित किए जा रहे थे। दिनभर जारी रही परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बिना टैक्स व परमिट के चल रहे हिमाचल के वाहनों के चालान भी काटे गए।

जानकारी के अनुसार मीनस क्षेत्र में की गई इस विशेष चेकिंग के दौरान सभी तरह के वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। कई वाहन ऐसे पाए गए जिनके पास आवश्यक टैक्स और परमिट संबंधी दस्तावेज ही नहीं थे। नियमों का उल्लंघन करने पर ऐसे वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए। टीम ने प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की और उन्हें तत्काल हटवाया।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान ज्यादातर उत्तराखंड के वाहन बिना परमिट और टैक्स के मिले। इसके साथ साथ हिमाचल के कुछ वाहन भी नियमों के उल्लंघन में पाए गए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि बिना वैध दस्तावेज और नियमों की अनदेखी कर चल रहे वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news abhi abhisirmour news today

Join WhatsApp

Join Now