Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmaur Road Accident: पिकअप से टकराई बाइक खड्ड में गिरी, 30 वर्षीय युवक की मौके पर गई जान

Published on: 3 January 2026
Sirmaur Road Accident: पिकअप से टकराई बाइक खड्ड में गिरी, 30 वर्षीय युवक की मौके पर गई जान

Sirmaur Road Accident: जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील रोनहाट में शनिवार शाम बाइक और पिकअप जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलकर नीचे खड्ड में जा गिरी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट के समीप मोड़ के समीप पेश आया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नवीन कुमार (30) पुत्र आत्माराम निवासी कुमली, डाकघर शरली मानपुर, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। नवीन शिलाई से अपने घर की तरफ बाइक पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि मोड़ पर तेज रफ्तार के चलते उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। पिकअप से टकराने के बाद बाइक सीधे नीचे खड्ड में गिर गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत रोनहाट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खड्ड से शव को बाहर निकाला और शिलाई अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। पुलिस के अनुसार रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने दुर्घटना में युवक की मौत की पुष्टि की है।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now