Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: सिरमौर में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल

solan news Sirmour News, BBN News: Truck hits several vehicles at high speed on Nalagarh Highway, driver escapes

Sirmour News: सिरमौर जिले में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पहला हादसा पांवटा साहिब उपमंडल में गुरुवार रात को हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक चलाते समय एक 25 वर्षीय युवक ने नियंत्रण खो दिया। यह घटना बांगरण रोड पर सूर्या कॉलोनी के पास पेट्रोल पंप के निकट हुई।

अनियंत्रित बाइक ने पहले सड़क पर पैदल चल रहे रोहित, पुत्र जोधन सिंह, निवासी वार्ड नंबर 06, शुभखेड़ा, पांवटा साहिब को टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान गोपी किशन, पुत्र धनबीर सिंह, गांव कलाथा किलोड, डाकघर बढाना, आंजभोज क्षेत्र, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई। वह पांवटा साहिब में किराए के मकान में रहता था। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  उर्जामंत्री के प्रयासों से भाजपा सरकार ने पाँवटा विधानसभा में लिखी विकास की नयी गाथा :- रोहित

वहीँ दूसरा हादसा शुक्रवार सुबह पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर कटासन देवी मंदिर के पास हुआ। सुबह लगभग 6:30 बजे सेब से लदा एक ट्रक, जो पिंजौर की ओर जा रहा था, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया और हाईवे पर पलट गया।

इसे भी पढ़ें:  नाहन में पुलिस की कार्रवाई, कार से 15 पेटी अवैध शराब बरामद

इस दुर्घटना में ट्रक में सवार कुंदन, पुत्र रोशन लाल, गांव गतोड़ी, डाकघर रुसला, तहसील नेरवा, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक राकेश, पुत्र जगत राम, गांव भावी रुसला, तहसील नेरवा, जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि ट्रक पलटने के दौरान कुंदन उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई।

घायल चालक को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने इस हादसे की पुष्टि की और बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now