साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सोलन : 4.75 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

चिट्टा Shimla Crime News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
सोलन जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवकों को चिट्टे सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। सोलन के एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों युवकों के पास से 4.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

युवकों की पहचान 21 वर्षीय रितिक चौहान गांव शिलांजी तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर,30 वर्षीय आदर्श राणा गांव थारू तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर व 24 वर्षीय संजय विक्रम सिंह नौहराधार जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सोलन के मास्टर राहुल का भजन "तेरा आसरा" चिल्लर रिकार्ड्स के बैनर तले हुआ रिलीज़

Join WhatsApp

Join Now