साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अब नालागढ़-रामशहर मार्ग पर चली गोली, एक व्यक्ति घायल, हमलावर फरार

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

नालगढ़|
नालागढ़ क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही दो भाईयों की चाकुओं से से गोदकर हत्या की वारदात को लोग भूले ही नहीं थे। अब उसी सडक पर एक व्यक्ति को गोली अलागने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार
नालागढ़–रामशहर मार्ग पर राज महल को जाने वाले रास्ते के समीप एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने के अनुसार घटना गुरुवार सायं 6:30 बजे की है। रामशहर मार्ग पर किले को जाने वाले रास्ते के समीप नंदलाल एक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान अचानक एक गाड़ी से यह फायर हुए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पर तीन फायर हुए। जिसमें एक नंदलाल की बाजू, दूसरा पेट के छूता हुआ गया और तीसरा पांव में लगा।

इसे भी पढ़ें:  ड्रग विभाग ने बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी का किया भंडाफोड़

गोली लगते ही पीछे बैठी महिला ने शोर मचाया। जिसे सुन कर वहां पर लोग जमा हो गए। इन लोगों ने रामशहर मार्ग पर नालागढ़ की ओर जा रही गाड़ी को रोक कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

मामले की सूचना मिलते ही एसपी मोहित चावला भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। गोली कितनी चली इसका भी जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now