साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अर्की बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

अर्की विधानसभा क्षेत्र की कुनिहार पंचायत समिति (बीडीसी) पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता |
अर्की विधानसभा क्षेत्र की कुनिहार पंचायत समिति (बीडीसी) पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। बुधवार को खंड विकास कार्यालय कुनिहार में बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए बैठक रखी गई थी। इसमें कांग्रेस अपने 15 समर्थित सदस्यों के साथ गई जबकि भाजपा के पाले में आठ ही सदस्य थे। दोनों पदों के चुनाव के दौरान कोई तनावपूर्ण स्थिति पैदा न हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। बैठक में सभी 23 बीडीसी सदस्य शामिल हुए।

हालांकि भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा था कि उनके साथ बहुमत के करीब आंकड़ा है, लेकिन कांग्रेस ने शुरू से ही जीते हुए पार्टी समर्थित सदस्यों की एकजुटता व गोपनीय रणनीति के आधार पर जिला में पांच में से एक पंचायत समिति पर कब्जा करने में सफलता हासिल कर ली।

एसडीएम अर्की विकास शुक्ला की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया हुई। इसमें वोटिग के बाद भाजपा समर्थित अध्यक्ष को सात मत मिले जबकि कांग्रेस समर्थित सोमा कौंडल को 15 मत मिले और एक मत रद हुआ। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित गोपाल शर्मा को आठ मत मिले जबकि कांग्रेस समर्थित मनोहर लाल को 15 मत मिले। एसडीएम विकास शुक्ला ने सोमा कौंडल को अध्यक्ष व मनोहर लाल को उपाध्यक्ष घोषित किया।

इसे भी पढ़ें:  कालका-शिमला नेशनल हाईवे फिर बंद, चक्की मोड़ पर फिर लैंडस्लाइड

बीडीसी की हॉट सीट पर कांग्रेस का कब्जा होने के बाद पार्टी कार्यकत्र्ताओं में खुशी है। इस दौरान कांग्रेस नेता राजिद्र ठाकुर, अर्की कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now