साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

इन उपचुनावों में अर्की में खिलेगा कमल जीतेगी भाजपा :- कश्यप

सुरेश कश्यप
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अर्की|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार का द्वारा किया उन्होंने उच्च , नग्गर, खनोल, हाटकोट, नमहोल एवं भूमती गांव में बैठकों में भाग लिया उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, ज़िला परिषद अमर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डी के उपाध्याय पंचायत के प्रधान व वार्ड मेंबर उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस मौके पर सभी सथानों पर जन समस्याओं को भी सुना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव मोड में आ गई है, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह यहाँ से विधायक थे और स्वास्थ्य में दिक्कत होने के कारण इस विधानसभा क्षेत्र को देख नही पाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रत्याशी रतन सिंह पाल इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है, मुझे पूरा विश्वास है की यहाँ की जनता का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होगा। अर्की विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनावों में भाजपा को 29000 मतों की बढ़त मिली थी और इन उपचुनावों में भी भाजपा को एसी ही लीड मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत व दृढ़ता आवश्यक: राम कुमार

उन्होंने कहा कि 4 साल से अर्की में विपक्ष का विधायक था पर
1 वर्ष बचा अभी भी बचा है, आप सब मिल कर यहाँ से भाजपा का कमाल खिलाओ और हम पिछले 4 साल की कमी को 1 साल में पूरा करेंगे यह हमारा संकल्प है।
साथ ही हम इस क्षेत्र के विकास की गति को पंख लगेंगे।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृव में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है , जयराम सरकार जो घोषणा करती है उसको पूरा भी करते है और बजट का प्रावधान भी करते है।

उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से आते है और जनता का दर्द समझते है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जयराम ठगकर ने सभी बहनों को मुफ्त गैस दी, किसान को 6000 रु की सम्मान निधी दी , देश मे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया और आयुष्मान भारत एवं हिम केअर में स्वास्थ्य के लिए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज के लिए प्रावधान किया।
आज कांग्रेस पर्टी के पास भाजपा सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नही है, कांग्रेस के पास ना तो नेता है, ना नीति है और ना तो नियत है। कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से सैनिकों का अपमान कर रही है उसको भाजपा एवं प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी। उस अपमान का स्पष्ट परिणाम इन चुनावों में दिख जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  प्राइमरी स्कूल के 2 कमरों में चल रहा बी.पी.ई.ओ.कार्यालय पट्टा महलोग

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में विकास का नया अध्याय लिखा गया है , कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की और 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उप तहसील कार्यालय भवन की आधारशिला रखी।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रति अनुकूल वातावरण इन उपचुनावों में भी भाजपा जीतेगी और 2022 के चुनावो में भी भाजपा ही जीतेगी।

Join WhatsApp

Join Now