साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

एक्सक्लूसिव! सवालों के घेरे में मतगणना, अब धर्मपुर में कूड़े में मिले स्टेम्प लगे बैलेट पेपर

ब्रेकिंग न्यूज़ ! मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोलन के धर्मपुर में मिले पंचायत चुनाव मतपत्र
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

गगन पंवार |
सोलन जिला के धर्मपुर में कूड़े में स्टेम्प लगे बैलेट मिलने से चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारीयों में हडकंप मच गया है| बता दें कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर के समीप बैलट पेपर गिरे हुए मिले हैं । जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर उन्हें अपने कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई की जा रही है|

ca0d8baa 7df1 4ea3 a2b7 1e52c1fd5da0f9f09484 ac77 4497 8502 cbec84fce647
हैरानी की बात तो यह है कि कुड़े में फेंके गए बैलेट पेपर जिला परिषद वार्ड के मिले हैं । इसी के साथ ही यहां पर सील हुए लिफाफे भी बरामद हुए हैं । मिली जानकारी मुताबिक यह बैलेट पेपर जिला परिषद वार्ड दाडवा के बताए जा रहे है| इसमें दाडवा वार्ड से जिला परिषद के चुनाव उम्मीदवार राजकुमार के स्टेम्प लगे 25 मतपत्र मिले हैं|

1ff10980 1686 4aab 9ab9 291b8c275d357139f0d5 6854 4149 a369 33fc40197545
इस बात की सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान, अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे| कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान ने कहा कि 25 बंडल का बैलेट पेपर व सील बन्द लिफाफे कूड़े में फैंके हुआ मिला है । तुरंत पुलिस व प्रशासन की टीम को बुलाकर पुलिस के हवाले किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान ने मौके पर से ही डीसी सोलन के सी चमन को इस संबंध में फोन पर शिकायत भी दर्ज करवाई है|

इसे भी पढ़ें:  भारतीय सेना में भर्ती के लिए 28 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण

वहीं दूसरी और घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने इस मामले में बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है । आखिर यह बैलट पेपर यहां पर कैसे पहुंचे और यह पूरा क्या मामला है । इसका खुलासा करने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now