साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कालका-शिमला नेशनल हाईवे फिर बंद, चक्की मोड़ पर फिर लैंडस्लाइड

कालका-शिमला नेशनल हाईवे फिर बंद, चक्की मोड़ पर फिर लैंडस्लाइड
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
कालका-शिमला फोरलेन पर सोलन के चक्की मोड़ के पास फिर से लैंडस्लाइड हुआ, जिसके बाद हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। आज से इस पर लोड ट्रकों को गुजारने का प्लान भी था। इससे पहले ही रात में भूस्खलन हुआ और एनएच फिर से बंद हो गया। वाहनों की आवाजाही अल्टरनेटिव सड़कों से की जा रही है।

बता दें कि चक्की मोड़ के पास हाईवे 2 रोज पहले ही 8 दिन के बाद बहाल किया गया था। बसों की आवाजाही गुरुवार को शुरू हुई थी। हैवी व्हीकल्स के लिए हाई‌वे को आज खोला जाना था। इससे पहले ही रात में लैंडस्लाइड हुआ। अभी भी मौके पर लैंडस्लाइड का खतरा बरकरार है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते कई जगह लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री के आदेशों की अनदेखी कर रहे अधिकारी, गंदा पानी पीकर कैसे स्वस्थ रहेंगे स्वास्थ्य मत्री के गढ़ में बच्चे

Join WhatsApp

Join Now