साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कुनिहार में नाले में मिला महिला का शव, आंखें गायब होने से फैली सनसनी

कुनिहार में नाले में मिला महिला का शव, आंखें गायब होने से फैली सनसनी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुनिहार|
कुनिहार जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष तक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुनिहार कुफटू मार्ग के बझोल के समीप नाले में कुछ ग्रामीण महिलाएं पशुचारा ले रही थी। अचानक नाले में उनकी नजर कम्बल में पड़ गई। जिसमे कुछ बंधा हुआ लग रहा था। कम्बल को थोड़ा खोलकर ग्रामीण महिलाओं के होश ही उड़ गए, क्योकि उसमें एक महिला का शव था। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत को दे दी।

पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस थाना कुनिहार को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगां के सहयोग से तुरंत शव को गहरे नाले से बाहर निकाला। इसके अतिरिक्त सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोककर शव की पहचान करवाई गई। लेकिन मृतक महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई।

इस विषय में प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर, उप प्रधान हरिदास तनवर ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं बझोल नाले में पशुचारा ले रही थी। उन्होंने एक बंधे हुए कम्बल में महिला का शव देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पंचायत को दी। थाना प्रभारी अंकुश डोगरा का कहना है कि कुनिहार कूफटू के बझोल के समीप नाले में किसी महिला का शव मिला है। शिनाख्त नहीं हो सकी है

इसे भी पढ़ें:  Solan News: शास्त्री अध्यापक के 31 पदों के लिए काउंसलिंग 10 जनवरी को

Join WhatsApp

Join Now