साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

धर्मपुर के 29 साल के युवक ने फेसबुक पर सुसाइड नोट लिख कर लगाया फंदा

फांसी लगा कर आत्महत्या
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान 29 वर्षीय मुकुल वारिया पुत्र  रमेश वारिया के रूप में हुई है। मृतक ने पहले सोशल मीडिया पर ख़ुदकुशी करने की पोस्ट डाली। युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।    
Screenshot 2021 07 20 22 58 24 92

Screenshot 2021 07 20 22 58 34 35

IMG 20210720 230057
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह वो अपने कमरे गया। अंदर से कुंडी लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे सीएचसी धर्मपुर पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा  कि वह पैसो की तंगी के कारण यह कदम उठा रहा है। बेहद परेशान है व अकेला है। उसने मौत से पहले अपने माता पिता को “सॉरी” भी लिखा। उधर पुलिस सोशल मीडिया की पोस्ट से जुड़े हरेक पहलू पर जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  Solan News: धर्मपुर स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now