साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

नालागढ़: पति-पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला सिरफिरे युवक ने नालागढ़ थाने में किया सरेंडर

नालागढ़: पति-पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला सिरफिरे युवक ने नालागढ़ थाने में किया सरेंडर
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

नालागढ़|
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत दत्तोवाल में एक किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले सनकी आशिक ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। डीएसपी नालागढ़ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी बाबू खान ने खुद ही पुलिस थाना नालागढ़ पहुंच कर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नालागढ़ ने बताया कि पुलिस आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेगी। जिससे आगे की पूछताछ की जा सके। पुलिस जानना चाहती है कि आखिर आरोपी ने महिला और उसके पति पर हमला क्यों किया गया।

क्या है मामला
बता दें कि प्रेम में पागल एक सनकी आशिक ने अपनी ही प्रेमिका और उसके पति पर तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था| बताया जा रहा है कि पहले दोनों लिव इन में साथ रहे, बाद में महिला ने किसी ओर से शादी कर ली। फिर क्या था, गुस्साए सनकी आशिक को यह नागवार गुजरा और उसने महिला को दुनिया से रुखसत करने का प्लान बना लिया प्रेमिका और उसके पति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  चमों पंचायत प्रधान व पदाधिकारियों की मनमानी की शिकायत लेकर एसडीएम कसौली के पास पहुंचे ग्रामीण

बताया जा रहा है कि महिला और आरोपित युवक का पुराना प्रेम प्रसंग था। बीते 2 माह से वह जमात में गया हुआ था। इस बीच महिला ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी कर ली और उसके साथ पिछले 3 महीनों से दत्तोवाल में किराए के मकान में रह रही थी। जैसे ही आरोपी को इस बारे में पता चला तो उससे यह बात सहन ना हुई तो उसने महिला और उसके पति को उसके ही कमरे में घुसकर तेजधार हथियार से लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया।

आरोपीत की पहचान बाबू खान के तौर पर हुई है। वहीँ हमले में दोनों पति-पत्नी गंभीर घायल हैं और दोनों को लहूलुहान हालत में नालागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें अब डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। जहाँ उनकी हालत भी अभी गंभीर बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now