साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

परवाणू: पत्नी की हत्या कर यूपी का युवक हुआ फरार

MURDER
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अमित ठाकुर।परवाणू
परवाणू थाना के अंतर्गत परवाणू के टकसाल गांव में यूपी के युवक द्वारा अपनी पत्नी की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पी.ओ दुर्जनपुर तहसील सुलेमानपुर जिला बेलिया यूपी का रहने वाला संदीप अपनी 22 वर्षीय पत्नी काजल की गला घोंट कर हत्या करने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की काजल के माता पिता ने कल शाम काजल को फोन किया मगर उसका कोई जवाब नहीं आया।

उसके बाद सुबह उसके कमरे पर जा कर देखा तो वहां ताला लगा पाया जिस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर ताला तोडा जहाँ काजल को मृत पाया। पुलिस ने संदीप के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर तलाश जारी कर दी है

पुलिस ने बताया की दोनों पति पत्नी पिछेल तीन महीने से रोशन लाल ठाकुर , लोअर टकसाल के पास किराये पर रहते थे व् इस से पहले वह बद्दी रहते थे। डीएसप योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की शव को आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है व पुलिस संदीप की तलाश कर रही है व् जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  राम कुमार ने रा.व.मा.पा. बढ़लग तथा दुर्गापुर धारड़ी के होनहार नवाजे

Join WhatsApp

Join Now