साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

परवाणू में बसो की टाइमिंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद HRTC कंडक्टर पर पत्थर से हमला

झगडा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
परवाणू में बसों की टाइमिंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक प्राइवेट बस के चालक ने सरकारी बस के कंडक्टर पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया। सरकारी बस के कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 332 व 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना परवाणू में बुधवार सांय हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक देवेन्द्र कुमार निवासी गांव नेरी डाकघर ओखरू तहसील अर्की जिला सोलन शिकायत दर्ज करवाई कि वह एचआरटीसी में बतौर परिचालक तैनात है। बुधवार को वह सरकारी ड्यूटी पर चण्डीगढ से शिमला जा रहा था। ड्यूटी के दौरान जब वह परवाणू पंहुचा तो परवाणू बस अड्डे पर प्राईवेट बस का चालक नरेन्द्र कुमार आया व बस की टाईमिंग को लेकर उसके साथ गाली गलौच करने लगा।

इसके बाद वह अपनी एचआरटीसी की बस में चढ़ने लगा तो प्राइवेट बस के चालक ने पीछे से आकर इसके ऊपर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद वो इसे धमकी देकर अपनी बस को लेकर भाग गया। इस बारे डीएसपी योगेश रौल्टा ने बताया की कंडक्टर की शिकायत पर परवाणू थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सोलन : खाई में गिरने से बची निजी बस, 30 सवारियों की बची जान

Join WhatsApp

Join Now