साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

परवाणू : यूपी के मज़दूर का संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अमित ठाकुर | परवाणू
परवाणू थाना के तहत परवाणू के सेक्टर 4 के पास स्थित गांव चन्द्रायणि की एक फैक्ट्री क्वालिटी कार्डबोर्ड फैक्ट्री के गोदाम में यूपी के एक कामगार की मौत का मामला सामने आया है| थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया की पुलिस थाना परवाणू में सुचना मिली की परवाणू के एक उद्योग में एक कामगार की मृत्यु हो गयी है| मौके पर पहुँच कर पुलिस ने मृतक की पहचान जयचंद पुत्र मलखान सिंह ग्राम. अहमदपुर जिला मुरादाबाद यूपी उम्र 46 वर्ष के रूप में की|

शुरुवाती जाँच में पुलिस को पता चला की जयचंद शराब का आदि था तथा दो दिन से अनुपस्थित था जो की कारखाने के स्टोर में सोया था| सुबह जब साथी कामगारों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी| जयचंद की मौत पर अभी तक कोई संदेह नहीं पाया गया है , पुलिस के अनुसार शराब के अधिक सेवन व् ठण्ड की वजह से जयचंद की मौत हुई है| पुलिस द्वारा शव कब्जे में ले लिया गया है जिसे पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा| डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है|

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: हमने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा, कांग्रेस बताए उन्होंने क्या किया : कश्यप

Join WhatsApp

Join Now