साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बरोटीवाला में नाला पार कर रही कार बही; व्यक्ति और बच्चे की जान बची, महिला लापता

बरोटीवाला में नाला पार कर रही कार बही; व्यक्ति और बच्चे की जान बची, महिला लापता
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बरोटीवाला|
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला के पिंजौर-बद्दी NH पर बद्दी बैरियर पुल जो पिछले 2 दिन से धंसा हुआ था वह बीचोंबीच से टूट कर गिर गया है, जबकि हरियाणा सीमा पर मढ़ांवाला पुल जो NHAI द्वारा अल्टरनेट पुल तैयार किया गया था वह भी टूट गया है। पुलों के टूटने से इंडस्ट्रियां नुकसान झेल रही हैं।

वहीं बरोटीवाला में देर रात नाला पार कर रही कार तेज बहाव में बह गई। कार में दंपती और उनका बच्चा था। व्यक्ति ने पहले बच्चे को बाहर फेंका, उसके बाद खुद निकल गया। इस दौरान महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। शुक्रवार सुबह कुछ दूरी पर कार तो मिल गई, लेकिन महिला को कोई सुराग नहीं लगा।

इसे भी पढ़ें:  सोलन में नप के सफाई कर्मियों से हाथापाई और बदसलूकी के बाद जमकर हुआ हंगामा,सडक पर फैंका कूड़ा

Join WhatsApp

Join Now