साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला से फरार हत्या का आरोपी को पुलिस ने परवाणू में दबोचा

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन।
शिमला से फरार हुए हत्या के आरोपी को प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी को सेब मंडी परवाणू के पास से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार शिमला के देहा में 52 व्यक्ति की हत्या कर 21 वर्षीय युवक फरार हो गया था। इसकी सूचना जिला पुलिस सोलन को मिली थी और कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच समेत कई जगहों पर पुलिस ने नाके लगाए थे। वहीं इसी बीच युवक की लोकेशन परवाणू में ट्रेस हुई।

इसके बाद डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा, थाना प्रभारी परवाणू दया राम ठाकुर और इंस्पेक्टर मुनीष के साथ पुलिस टीम लोकेशन के आधार पर रवाना हुई। जैसे ही टीम सेब मंडी परवाणू के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने आरोपी तुरंत दबोच लिया।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि शिमला से फरार आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परिक्षा में आयशर स्कूल परवाणू के छात्रों ने एकबार फिर किया टॉप

Join WhatsApp

Join Now