साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सरसा नदी के माध्यम से हरियाणा पहुंचे एसवाईएल का पानी

सरसा नदी के माध्यम से हरियाणा पहुंचे एसवाईएल का पानी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

बद्दी|
दून के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं शहरी व ग्राम योजना) राम कुमार चौधरी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एक प्रस्ताव सौंप कर सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी हिमाचल के रास्ते हरियाणा तक पहुंचाने से का आग्रह किया है।

सीपीएस राम कुमार ने सीएम को सौंपे प्रस्ताव में कहा है कि नालागढ़ उपमंडल से होकर निकलने वाली सरसा नदी पंजाब व हरियाणा की सरहदों से सटी हुई है, अगर सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी रोपड़ से वाया नालागढ़, बद्दी, सरसा नदी के जरिए डायवर्ट करने पर विचार किया जाए तो यह इस क्षेत्र के लिए सिंचाई के लिए तो वरदान साबित होगा।

सीपीएस राम कुमार ने सीएम से आग्रह किया कि भाखड़ा डैम से नहर के माध्यम से सरसा नदी में पानी डालकर क्षेत्र से होते हुए इस पानी को हरियाणा की तरफ नहर बनाकर पहुंचाया जाये। सीपीएस ने नालागढ़ उपमंडल में सिंचाई व पेयजल की बढ़ती किल्लत को दूर करने व गिरते भू-जल स्तर में सुधार का हवाला देते हुए एसवाईएल नहर का पानी नालागढ़ बद्दी के रास्ते हरियाणा पहुंचाने के विकल्प पर प्राथमिकता से विचार का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें:  Big Breaking! :बद्दी की कॉस्मिक न्यूट्राकोस सोलुशन कंपनी में Income Tax की Raid

बता दें कि हरियाणा सरकार पहले ही एसवाईएल नहर का पानी हिमाचल के रास्ते लाने के लिए कदमताल कर रही है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने अपने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के सहयोग से सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी लाने का विकल्प तैयार किया है। चर्चा है कि इस विकल्प पर 67 किलोमीटर का रूट बनेगा, जिस पर नहर बनाने में 4200 करोड़ रुपए का खर्च आना प्रस्तावित है।

Join WhatsApp

Join Now