साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सोलन पुलिस ने मोहाली से पकड़ा नशा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना

सोलन पुलिस ने मोहाली से पकड़ा नशा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
सोलन पुलिस ने SIU टीम नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने सोलन जिला में नशा तस्करों को नशे की खेप बेचने वाला मुख्य सरगना मोहाली से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सोलन गोरव सिंह ने बताया कि सोलन पुलिस की SIU टीम ने ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर, गांव अणू डा0 ओच्छघाट तह0 व जि0 सोलन जिसके ऊपर अपने घर से चिट्टा / हैरोईन बेचने का धन्धा करने का आरोप था, उस के कमरे की तलाशी ली तो वहां से 20.65 ग्राम चिट्टा / हैरोईन ब्रामद हुई। जिस पर धारा 21 ND&PS Act, थाना सदर में अभियोग पंजीकृत करके आरोपी से इस खेप के सप्लायर की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस को मामले की जाँच के दौरान यह पता चला की यह इस खेप को इसके सप्लायर से 58000 रू में खरीद कर लाया था जो इस सप्लायर का नाम पवनप्रीत निवासी फरीदकोट पंजाब उम्र 27 वर्ष है। जिस पर सोलन पुलिस की स्पेशल टीम ने एक योजना तैयार कर बीते कल मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी निहाल ठाकुर पुलिस रिमांड पर है और आरोपी पवनप्रीत को न्यायालय में पेश करके रिमांड लिया जा रहा है। मुकदमा में जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के हस्तक्षेप के बाद सोलन मेकशिफ्ट अस्पताल में नर्सों की हड़ताल समाप्त

Join WhatsApp

Join Now