साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सोलन में आढ़तियों से ठगी के आरोपी को पुलिस ने सूरत से दबोचा

arest, Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन|
सोलन सेब मंडी से 12 आढ़तियों से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी खरीदार को पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को पकड़कर सोलन ला रही है। आढ़ती रूप लाल ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि सेब खरीदार मोहम्मद अब्दुल्ला करीब एक करोड़, 8 लाख रुपए की पेमेंट किए बिना यहां से फरार हो गया है।

बता दें कि आढ़तियों ने शिकायत दी थी कि पिछले दो माह से बाहरी राज्य का एक व्यापारी AJ बबलू (अब्दुल्ला अहमद) के नाम से सेब का कारोबार कर रहा था। उसने अपना परिचय सूरत के व्यापारी के रूप में दिया था। सेब सीजन की शुरुआत में उसने खरीदे हुए सेब की सारी पेमेंट कर दी। बाद में 12 आढ़तियों से 1.08 करोड़ रुपए का सेब खरीदकर गायब हो गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच के लिए दो टीमें गठित की थीं। ASP सोलन अजय राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सेब मंडी सोलन में बीते दिनों आढ़तियों के साथ हुए धोखाधड़ी मामले को लेकर सोलन पुलिस की टीम ने सूरत से सेब व्यापारी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग! धर्मपुर में बेकाबू इनोवा कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को कुचला,धर्मपुर में बेकाबू इनोवा कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को कुचला, 5 की मौत की सूचना, बढ़ सकता है आंकड़ा

Join WhatsApp

Join Now