साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Digital Arrest Scam: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 18.65 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..!

Digital Arrest Scam: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 18.65 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Digital Arrest Scam : सोलन जिला के पुलिस थाना परवाणू की टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी (Digital Arrest Scam) करने वाले एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को राजस्थान से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 29 दिसंबर 2024 को चौथे आरोपी अनिल चौधरी (उम्र 21) को राजस्थान के ब्यावर से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार मुम्बई निवासी ने 8 नवंबर 2024 को परवाणू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 7 अक्टूबर 2024 को उन्हें एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को DHL कोरियर सर्विस का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल चीन को ड्रग्स और संदिग्ध सामग्री भेजने में हुआ है। इसके बाद कॉल एक फर्जी CBI अधिकारी को ट्रांसफर कर दी गई, जिसने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में फंसाने की धमकी दी।

डर और दबाव में, पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में ठगों के बैंक खाते में कुल 18.65 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान, ठग पीड़ित को लगातार धमकाते रहे और उन्हें डिजिटल नजरबंदी (व्हाट्सऐप वीडियो कॉल) में रखा।

इसे भी पढ़ें:  प्रेस क्लब सोलन चुनाव : मनीष शारदा अध्यक्ष, प्रताप भारद्वाज महासचिव,मनमोहन वशिष्ठ बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को राजस्थान से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 29 दिसंबर 2024 को चौथे आरोपी अनिल चौधरी (उम्र 21) को राजस्थान के ब्यावर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पीड़ित से 99,000 रुपये की ठगी की राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई थी, जिसे उसी दिन एटीएम से निकाल लिया गया।

पुलिस जांच में ठगी के इस रैकेट के तार देश के अन्य राज्यों तक फैले पाए गए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, और उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, और आगे की जांच जारी है। मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह ने की है।

Join WhatsApp

Join Now