साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan: विनोद सुल्तानपुरी से सवाल पूछने से पहले अपने पूर्व विधायक और सांसद की उपलब्धियां बताए सिकंदर कुमार

solan
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कसौली |
Solan: कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद ने, पिछले दिनों बीजेपी राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार द्वारा, कसौली के विधायक व शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के बारे में की गई, टिप्पणियों पर कड़ा एतराज जताया है। आज यहां जारी एक बयान में नवीन सूद ने कहा कि, भाजपा सांसद को आधी अधूरी जानकारी उनके कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई है। राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार कसौली के लिए पहले अपने पूर्व विधायक और मंत्री रह चुके राजीव सैजल और वर्त्तमान सांसद सुरेश कश्यप की उपलब्धियां बताए। भाजपा के दोनों नेता कसौली का विकास करवाने में नाकाम रहे। यही वजह रही कि पूर्व सरकार में मंत्री रहे राजीव सैजल को करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब सुरेश कश्यप की बारी है।

नवीन ने बताया कि कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी कसौली विधानसभा क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय रहे हैं। 15 महीने के कार्यकाल में उन्होंने इतना विकास करवा दिया है जो, भाजपा अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में भी ना करवा सकी। उन्होंने बताया कि आपदा के समय विनोद सुल्तानपुरी ने 25 जेसीबी मशीन पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगाकर,लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके टूटे हुए घरों, टूटी हुए सड़कों का पुनर्निर्माण करवाया। व आपदा के समय उनके साथ खड़े रहे।

इसे भी पढ़ें:  जो लोग हम तक नही पहुंच पाएंगे कसौली का विधायक उन तक पहुंचेगा :- सुल्तानपुरी

दिन में 20-20 घंटे विनोद सुल्तानपुरी ने आपदा के समय अपने क्षेत्र में काम किया। व पंचायतों के माध्यम से अपने क्षेत्र में करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत करवाए।जिनमें से अधिकतर पर काम चल रहा है, वह कुछ पर पूरा भी हो चुका है। आपदा के समय भी विनोद सुल्तानपुरी ने एन,डी,आर,एफ बजट के तहत, कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 67 लाख पचासी हजार ₹ स्वीकृत करवाए। जिस से लोगों की टूटी हुई सड़क, गिरे हुए दंगे, क्षतिग्रस्त हुए मकान, व रिटेनिंग वाल्स का निर्माण कार्य करवाया।

इसके साथ ही विनोद सुल्तानपुरी ने गढ़खल बाईपास, धर्मपुर बाईपास, का भी निर्माण कार्य भी शुरू करवाया। व जांगशु ओडा मार्ग का निर्माण कार्य भी उन्होंने के द्वारा करवाया गया। यह पूरा क्षेत्र अभी तक सड़क से वंचित था। पिछले विधानसभा चुनाव में किये अपने वायदे के अनुसार, ओडा गांव तक सड़क पहुंचाई। जिस से ग्रामीणों को भारी राहत मिली है।

नवीन ने कहा कि शिमला लोकसभा क्षेत्र की जनता,अब सांसद सुरेश कश्यप से एक ही सवाल कर रही है, कश्यप जी आप 5 साल कहां थे ,नवीन सूद ने कहा कि प्रदेश में आपदा के समय जब, सांसद कश्यप जी घर में जब आराम कर रहे थे। उस समय कसौली का विधायक विनोद सुल्तानपुरी ही था, जो अपने साथियों के साथ इस पूरे क्षेत्र में के ग्रामीणों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर उन के सुख-दुख में खड़ा था। जिसका फायदा उन्हें अब इस लोकसभा चुनाव में सीधा मिलने वाला है व शिमला लोकसभा क्षेत्र की जनता पूरे मन से, विनोद सुल्तानपुरी को दिल्ली भेजने का मन बना चुकी है। भाजपा को अपनी लचर कार्य प्रणाली का खामियाजा इन चुनावों में लोकसभा की चारों सीटों के साथ साथ विधानसभा की 6 सीटों पर भी हार के रूप में भुगतना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  चौधरी राम कुमार बोले- अपनी हार देख बौखला गए हैं दूंन के विधायक, कर रहे हैं बेतुकी बयान बाजी

Join WhatsApp

Join Now