Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Fresher Jobs Solan: वर्मा ज्वैलर्स में 39 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 जुलाई को

Fresher Jobs Solan: वर्मा ज्वैलर्स में 39 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 जुलाई को

Fresher Jobs Solan: मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स, सोलन में 39 पदों की भर्ती (job vacancies in solan) के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 जुलाई, 2025 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एम.बी.ए. मार्केटिंग, एम.बी.ए. एच.आर. व एम.बी.ए. अकाउन्टिंग, बी.एस.सी. फैशन डिजाइनिंग, आई.टी. व आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन (jobs in solan city) पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपने रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

Fresher Jobs Solan ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन कैंपस इंटरव्यू

ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेज़ों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 22 जुलाई, 2025 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-227242 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
career tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari NaukriSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now