Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तनाव में है जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की तैयारी? सीएम सुक्खू का सबसे बड़ा दावा

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही आपसी खींचतान के कारणपूर्व सीएम जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की कोशिशें की जा रही हैं।
Himachal Politics News: तनाव में है जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने की तैयारी? सीएम सुक्खू का सबसे बड़ा दावा

Himachal Politics News: हिमाचल प्रदेश की नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार शुक्रवार को समाप्त हो गया है। इसी बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर एक गुट जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाना चाहता है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर का तनाव कांग्रेस पार्टी से नहीं है, बल्कि भाजपा के भीतर ही चल रही अंदरूनी खींचतान से जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा इस समय पांच अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है और इनमें से ही एक गुट सक्रियता के साथ जयराम ठाकुर को उनके मौजूदा पद से बेदखल करने की कोशिश में जुटा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश की आर्थिक स्थिति और सरकारी खर्चों की वास्तविकता को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। इसके बावजूद, वे लगातार राजनीतिक बयानबाजी करने में लगे हुए हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री शुक्रवार को सोलन नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक जनसभा और रोड शो के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश की सभी नगर निगमों में कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत है और सोलन में पार्टी ‘मिशन रिपीट’ करने जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जिला सोलन में निर्मित किया जाएगा मल्टीफैसिलिटी अस्पताल : डॉ. शांडिल

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लगातार विकास कार्यों पर फोकस कर रही है और नगर निगम क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं। सोलन नगर निगम में जिन विकास कार्यों को मंजूरी मिली है, उनका जमीनी काम भी बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अपने पहले ट्रायल में फेल, नहीं चढ़ पाई कालका से शिमला की चढ़ाई

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोलन शहर के बाजारों में खुली बिजली की तारों की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान उन्होंने खुद बाजार में तारों का जाल देखा, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। सरकार अब शहर के प्रमुख बाजारों में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने की योजना पर काम करेगी, ताकि स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को सुरक्षित और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने सोलन नगर निगम क्षेत्र में शामिल ग्रामीण इलाकों को लेकर भी एक बड़ा संकेत दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब नगर निगम का गठन किया गया था, तब कई गांवों को इसकी सीमा में शामिल किया गया था। यदि चुनाव संपन्न होने के बाद ये ग्रामीण क्षेत्र निगम की सीमा से बाहर जाना चाहते हैं, तो सरकार उनकी इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और लोगों की भावनाओं के अनुसार ही उचित फैसला लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  नालागढ़ विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला, इस वजह से मजबूत नज़र आ रही भाजपा

प्रचार के दौरान सुक्खू ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल के दाम बढ़ने का सीधा वित्तीय असर आम जनता पर पड़ेगा। इससे स्कूटर चलाने वाले, टैक्सी चालक, मोटरसाइकिल उपयोगकर्ता और मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे मतदान करने से पहले यह जरूर सोचें कि पेट्रोल के दाम किसने और कब बढ़ाए हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बघाट बैंक के मुद्दे पर भी सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि इस बैंक में आम लोगों की मेहनत की कमाई लगी हुई है और राज्य सरकार किसी भी गरीब व्यक्ति का पैसा डूबने नहीं देगी। बैंक की कार्यप्रणाली की पूरी जांच की जाएगी और यदि आवश्यकता पड़ी, तो सरकार इस मामले में सीधा हस्तक्षेप भी करेगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
CM Sukhwinder Singh Sukhu Former CM Jairam Thakur Himachal News Himachal politics Himachal Politics News

Join WhatsApp

Join Now