साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

HP Entry Tax Controversy: हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में बरोटीवाला बॉर्डर पर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, ‘गुंडा टैक्स’ बताते हुए 5 किमी दायरे में छूट देने की मांग

Himachal Entry Tax Protest: हिमाचल सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के वाहनों पर टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में बरोटीवाला बॉर्डर पर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे 'गुंडा टैक्स' बताते हुए 5 किमी दायरे में छूट की मांग की है।
HP Entry Tax Controversy: हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में बरोटीवाला बॉर्डर पर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, 'गुंडा टैक्स' बताते हुए 5 किमी दायरे में छूट देने की मांग
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

HP Entry Tax Controversy: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर अब विवाद काफी गहरा गया है। पंजाब के बाद अब हरियाणा सीमा पर भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। सोमवार सुबह सोलन जिले के बरोटीवाला बॉर्डर पर भारी हंगामा हुआ, जहां लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक चले इस प्रदर्शन की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

स्थिति को बिगड़ता देख हरियाणा की कई पंचायतों के प्रतिनिधियों ने जबरन बैरियर को फ्री करवा दिया, जिससे गाड़ियां बिना टैक्स दिए गुजरने लगीं। तनाव बढ़ता देख दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार का यह फैसला आम जनता की जेब पर सीधा बोझ है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस टैक्स को ‘गुंडा टैक्स’ करार देते हुए नाराजगी जताई और कहा कि देवभूमि में इस तरह की वसूली ठीक नहीं है। उन्होंने मांग की कि बॉर्डर के आसपास रहने वाले लोगों के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि बॉर्डर से 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहनों को टैक्स से पूरी तरह छूट दी जाए। लोगों का कहना है कि उनका हिमाचल से पारिवारिक और धार्मिक जुड़ाव है, ऐसे में बार-बार भारी टैक्स देना उनके लिए संभव नहीं है।

बता दें कि इससे पहले पंजाब के रोपड़ में भी इसी तरह का जोरदार विरोध देखा गया था, जहां प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर टैक्स कम नहीं हुआ तो वे पंजाब-हिमाचल के सभी एंट्री पॉइंट्स को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे। यह मामला पंजाब विधानसभा में भी उठ चुका है, जिसके जवाब में पंजाब ने भी हिमाचल की गाड़ियों पर टैक्स लगाने की बात कही है।

दरअसल, मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार ने 1 अप्रैल से लागू होने वाली नई दरों में टैक्स को काफी बढ़ा दिया है। उदाहरण के तौर पर, कारों के लिए एंट्री फीस 70 रुपये से बढ़ाकर सीधे 170 रुपये कर दी गई है। हालांकि, बढ़ते विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग को इन दरों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि टैक्स में कुछ कटौती की जा सकती है।

वाहन श्रेणी (Vehicle Category) पुरानी दर (Old Rate) नई दर (New Rate – April 1)
निजी कार/जीप/LMV ₹70 ₹170
कमर्शियल बसें ₹320 ₹600
भारी मालवाहक वाहन ₹720 ₹900
ट्रैक्टर ₹70 ₹100

Join WhatsApp

Join Now

Created with ❤