साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kasauli News: कसौली के छतरी मोड़ से चिट्टा गैंग गिरफ्तार, 62.13 ग्राम चिटटा भी बरामद

Kasauli News: कसौली के छतरी मोड़ से चिट्टा गैंग गिरफ्तार, 62.13 ग्राम चिटटा भी बरामद
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Kasauli News: सोलन जिला पुलिस ने नशा तस्करों के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। सोलन पुलिस के पुलिस थाना कसौली की टीम ने 4 युवकों को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी क्षेत्र के युवाओं को नशा सप्लाई करने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन पुलिस की SIU टीम रूटीन गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए सोलन शहर के साथ साथ कुमारहट्टी, धर्मपुर व कसौली इत्यादि इलाकों की तरफ रवाना थी। इस बीच टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार (Swift) में सवार 4 युवकों को छतरी मोड़ कसौली में जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 62.13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।

इन आरोपियों की पहचान वीरेंद्र सिंह (26) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जालंधर बाईपास लुधियाना, लखविंदर (21) पुत्र जीवन लाल निवासी लुधियाना (पंजाब), कुनाल (25) पुत्र राकेश सोंफर निवासी लुधियाना (पंजाब) और किथू मट्टू (20) पुत्र रिषु कुमार मट्टू निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Pollution: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की आबोहवा हुई जहरीली, एक्यूआई 300 पार..!

एसपी सोलन गौरव सिंह के अनुसार मामले की जांच के दौरान पाया गया है कि ये आरोपी उपरोक्त चिट्टे को कसौली, धर्मपुर और इसके आसपास युवाओं/छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में थे, जिनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए सोलन पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now