साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Mansa Devi Mela 2026:धर्मपुर में 24 मार्च से सजेगा जिला स्तरीय मेला, ये पहाड़ी और पंजाबी सिंगर्स बढ़ाएंगे रौनक

Dharampur Solan Mela 2026: सोलन के धर्मपुर में 24 से 26 मार्च तक जिला स्तरीय माता मनसा देवी मेला आयोजित होगा। जानें मेले का पूरा शेड्यूल,
Mansa Devi Mela 2026:धर्मपुर में 24 मार्च से सजेगा जिला स्तरीय मेला, ये पहाड़ी और पंजाबी सिंगर्स बढ़ाएंगे रौनक
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Dharampur Mansa Devi Mela 2026: सोलन जिले के धर्मपुर में माता मनसा देवी मेले के लिए एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिन तक चलने वाला यह जिला स्तरीय मेला 24 से 26 मार्च तक बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 24 मार्च को एक भव्य जागरण से होगी, जिसके बाद अगले दो दिनों तक शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेले में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई नामी कलाकार शिरकत कर रहे हैं। 25 मार्च की शाम को ‘इंडियन आइडल’ फेम कुमार साहिल और मशहूर पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा अपनी गायकी से समां बांधेंगे। वहीं, 26 मार्च को प्रसिद्ध पहाड़ी गायक विक्की चौहान और पंजाबी सिंगर शिवजोत मुख्य आकर्षण रहेंगे। इनके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

इस बार मेले का विस्तार धर्मपुर बाजार से लेकर मेला मैदान तक किया गया है, जबकि सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां बाजार में लगाई जाएंगी। मेले में झूलों और अन्य मनोरंजन खेलों के साथ-साथ बास्केटबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय रिज़र्व बैंक के सौजन्य से सोलन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों हेतु टाउन हॉल बैठक का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now