साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कसौली विधानसभा क्षेत्र की नवनियुक्त शिकायत निवारण समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

नवीन । कुमारहट्टी
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि, कसौली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विनोद सुल्तानपुरी बुधवार को, कसौली विधानसभा क्षेत्र के शिकायत निवारण समिति के, नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ रखी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विधायक सुल्तानपुरी ने बताया कि, कसौली के विकास के लिए यह बैठक रखी गई है। बैठक में सभी सदस्य अपनी मांगों को रखकर,उन पर विचार विमर्श करेंगे। ताकि शिकायत निवारण समिति की बैठक में इनका निराकरण किया जाए। उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश का समुचित विकास करवा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही, असंख्य कल्याणकारी योजनाओं के परिणाम, शीघ्र ही प्रदेश की जनता को भी देखने लगेंगे।इस अवसर पर मार्केट कमेटी सोलंन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, शिकायत निवारण समिति के नवनिर्वाचित सदस्य शिवदत्त ठाकुर, नवीन सूद,सुनील गोयल,सोहन लाल भट्टी,अमर सिंह ठाकुर, लकी सिंह, नियाज मोहम्मद, संजीव शर्मा, देवेंद्र शर्मा,  व अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  बिक्रम सिंह ने दून विधानसभा क्षेत्र में किए 2.14 करोड़ रुपये की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

Join WhatsApp

Join Now