Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: बद्दी में युवक की पीट-पीटकर की हत्या!

Kangra Murder Una News mud, Solan News, Kangra News, Bilaspur News, Manali Murder Update, Chamba News

Solan News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ट्रक यूनियन के पास भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि भीड़ ने तीनों युवकों की डंडों, लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की और उन्हें वहीं छोड़ कर चले गये। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों को बद्दी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हरियाणा के पंचकूला निवासी राहुल को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद बद्दी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से हमलावरों की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सोलन महापौर नगर निगम चुनावों को लेकर बिंदल ने सरकार पर दागे सवाल!

वहीं एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की है कि रविवार शाम बद्दी में ट्रक यूनियन कार्यालय के पास भीड़ ने दो युवकों की पिटाई कर दी। पंचकूला के रहने वाले राहुल को रात करीब 8.45 बजे सिविल अस्पताल बद्दी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका साथी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल था। घायल को प्रारंभिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  कण्डाघाट एवं सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में 02 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News

Join WhatsApp

Join Now