साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan News: पिकअप ने कुचली एक साल की मासूम, हुई दर्दनाक मौत.!

solan news Sirmour News, BBN News: Truck hits several vehicles at high speed on Nalagarh Highway, driver escapes
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Solan News: जिला सोलन में हुए सड़क हादसे में एक साल की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हादसा जिला पुलिस बद्दी के तहत थाना बरोटीवाला के गांव सुरजपुर टिपरा में हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना पिकअप वाहन नंबर HP-65-4712 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई।

पिकअप  चालक की पहचान प्रेम चंद निवासी सुरजपुर टिपरा के रूप में हुई है। आरोपी चालक ने तेज व असावधानी पूर्वक वाहन को चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना बरोटीवाला में पिकअप चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा व MV एक्ट संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  Solan: पत्नी पर जानलेवा हमला करने के दोषी को 10 साल की सजा

Join WhatsApp

Join Now