Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Success Story: कसौली के सौरभ तनवर बने SBI मुंबई में सहायक प्रबंधक!

Success Story: कसौली के सौरभ तनवर बने SBI मुंबई में सहायक प्रबंधक!

हेमेंद्र कंवर | कसौली
Saurabh Tanwar Success Story: कसौली के ग्राम पंचायत पट्टा नाली के गांव च्योटा (तलोगी) निवासी सौरभ तनवर का चयन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (आईटी सेल) मुंबई में सहायक प्रबंधक के पद के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से उनके गांव और पंचायत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

सौरभ के पिता नराताराम, जो सेना से सेवानिवृत्त हैं, और माता लता तनवर, जो गृहणी हैं, ने बताया कि उनके बेटे ने आल इंडिया बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

सौरभ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पट्टा महलोग स्कूल से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई असम व नगालैंड में पूरी की। इसके बाद उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर से चार वर्षीय बीटेक डिग्री और एनआईटी, हमीरपुर से दो वर्षीय मास्टर डिग्री हासिल की।

इसे भी पढ़ें:  यूको आरसेटी सोलन द्वारा दिए जा रहे 30 दिवसीय निःशुल्क "महिला टेलर" प्रशिक्षण का हुआ समापन

बचपन से ही सौरभ का सपना था कि वे ऊंचा मुकाम हासिल करें। कठिन परिश्रम और माता-पिता के प्रोत्साहन से उन्होंने बैंकिंग परीक्षा के पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। 26 वर्षीय सौरभ ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय मेहनत, माता-पिता की प्रेरणा और समर्पण को दिया।

इसे भी पढ़ें:  इन क्षेत्रों में 09 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

परिवार में सौरभ के दादा रमेश चंद, दादी उमा देवी के अलावा पट्टा नाली पंचायत के प्रधान हेमचंद कश्यप, पूर्व प्रधान सत कौर, लंबरदार विनोद कुमार और गांव के अन्य लोगों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताई।

Kasauli Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar Success Story

Join WhatsApp

Join Now