Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के 118 मामलों में 278 तस्कर किए गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त..!

Solan News: सोलन पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ अभियान में मारी बाजी

Solan News: सोलन जिला पुलिस (Solan Police) युवाओं और छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए नशा मुक्त समाज की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी के चलते जुलाई 2023 से सोलन जिले की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ मिशन मोड में काम करते हुए मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 118 अभियोग पंजीकृत किए हैं।

इन अभियोगों में अधिकांश मामले इंटरमीडिएट और कमर्शियल क्वांटिटी के मादक पदार्थों से जुड़े हैं। अब तक कुल 278 बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों से जुड़े 111 से अधिक तस्करों की गिरफ्तारी शामिल है।

सोलन पुलिस ने नशा सप्लाई के बाहरी लिंक को भी उजागर करते हुए, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से 98 बड़े चिट्टा सप्लायरों को पकड़ा है। इनमें से 8 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं, जो दिल्ली में गिरफ्तार हुए थे। इन बाहरी तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे 40 से अधिक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क को नष्ट किया गया है, जिससे हजारों युवाओं को नशे की आपूर्ति पर अंकुश लगाया गया है।

इसके अलावा, जिला पुलिस सोलन ने इस वर्ष पहली बार नशा तस्करों की संपत्ति को जब्त (Seizing and Freezing) करने की प्रक्रिया भी शुरू की है। अब तक 7 आरोपियों की करीब 3.53 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इनमें से एक मामला 37 किलो हाई क्वालिटी चरस का है, जबकि अन्य दो मामले चिट्टा तस्करी से जुड़े हैं, जिसमें बाहरी राज्य के सप्लायरों द्वारा सोलन में चिट्टा आपूर्ति की जा रही थी। इन मामलों में हरियाणा के सिरसा और चंडीगढ़ के आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की गई है।

एसपी सोलन गौरव सिंह के नेतृत्व में सोलन पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से नशा तस्करी के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले के युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in HindiLatest Solan NewsSolan Crime NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News UpdateToday Solan News

Join WhatsApp

Join Now