Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण के लिए पूर्व की भान्ति पंजीकरण अनिवार्य

कोरोना टीकाकरण अभियान

सोलन जिला में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लिए कोविड-19 बचाव टीकाकरण का कार्यक्रम पूर्व की भान्ति पंजीकरण के उपरान्त ही किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी।
डाॅ. उप्पल ने कहा कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग का टीकाकरण कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण के उपरान्त ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण एवं स्थान आरक्षित करवाना आवश्यक है। जिला में टीकाकरण के लिए यही प्रक्रिया लागू रहेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए सर्वप्रथम कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु ऐप पर निर्धारित तिथि को निर्धारित समय पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को होने वाले टीकाकरण के लिए पंजीकरण का कार्य शनिवार को तथा बृहस्पतिवार को होने वाले टीकाकरण के लिए पंजीकरण का कार्य 02 दिन पूर्व अर्थात मंगलवार को किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए समय दिन में 2.30 बजे से सांय 3.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में 15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण के उपरान्त तिथि व स्थान चिन्हित किया जाएगा। तदोपरान्त लाभार्थी के मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आएगा। उन्होंने कहा कि तिथि एवं स्थान निर्धारित होने के उपरान्त लाभार्थी को मोबाइल पर प्राप्त संदेश एवं अपना पहचान पत्र साथ लेकर टीकाकरण के लिए आना होगा।

डाॅ. उप्पल ने कहा कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग का टीकाकरण सप्ताह में केवल 02 दिन अर्थात सोमवार एवं बृहस्पतिवार को किया जा रहा है। अन्य किसी दिवस पर इस आयुवर्ग का टीकाकरण नहीं होगा। उन्हांेने कहा कि सप्ताह के अन्य दिनों में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग का टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार तथा बृहस्पतिवार को 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग का टीकाकरण नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें:  कब्र से निकलवाकर शव का दोबारा कराया गया पोस्टमॉर्टम, गले में अटकी मिली गोली

उन्होंने 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे शनिवार एवं मंगलवार को पंजीकरण करवाकर ही सोमवार तथा बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए आएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के उपरान्त भी आवश्यक नियमों का पालन करें।

डाॅ. उप्पल ने कहा कि कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित समस्या के लिए जिला आपात संचालन केन्द्र (डीईओसी) में टोल फ्री नम्बर 1077 पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला आपदा संचालन केन्द्र में दूरभाष नम्बर 01792-220049, 220882 तथा 221234 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सोलन उपमण्डल में कोविड हेल्पलाइन पर दूरभाष नम्बर 01792-297707 तथा 223707 एवं व्ह्टसऐप नम्बर 86278-84278 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू: हैवल,सूर्या,प्रेस्टीज के नकली गैस चूल्हे बनाने व ट्रेडमार्क लगा बेचने पर निजी कंपनी पर FIR

कण्डाघाट उपमण्डल में कोविड हेल्पलाइन नम्बर 01792-256100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कसौली उपमण्डल में कोविड-19 के सम्बन्ध में दूरभाष नम्बर 01792-272037, 284556 तथा 232053 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
डाॅ. उप्पल ने कहा कि अर्की उपमण्डल में कोविड हेल्पलाइन पर दूरभाष नम्बर 01796-220666 तथा मोबाइल नम्बर 78765-77448 पर सम्पर्क किया जा सकता है। नालागढ़ उपमण्डल में कोविड हेल्पलाइन से दूरभाष नम्बर 01795-223024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
.0.

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now