साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Success Story: उपलब्धि! कसौली के भानु अत्री बने ब्रिटिश रॉयल नेवी के पहले हिंदू धर्मगुरु

Success Story: उपलब्धि! कसौली के भानु अत्री बने ब्रिटिश रॉयल नेवी के पहले हिंदू धर्मगुरु
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Success Story: हिमाचल प्रदेश की पर्यटक नगरी कसौली के साथ लगते गढ़खल गांव के भानु अत्री (Bhanu Atri) ने ब्रिटिश रॉयल नेवी में पहले हिंदू चैपलेन (धर्मगुरु) (Hindu Chaplain) बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 39 वर्षीय भानु ने पासिंग आउट परेड के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिसके तहत वे रॉयल नेवी (British Royal Navy) के पहले गैर-ईसाई धर्मगुरु बने।

उल्लेखनीय है कि भानु ने इसके लिए विशेष प्रशिक्षण लिया, जिसमें अधिकारी प्रशिक्षण, समुद्री जीवन रक्षा, और धर्मगुरु प्रशिक्षण शामिल था। 148 नए रॉयल नेवी अधिकारियों में चुने गए 17 पुरुष और महिलाओं, साथ ही 13 वारंट अधिकारियों में भानु एकमात्र ऐसे कैडेट थे, जिन्होंने धर्मगुरु के रूप में अलग प्रशिक्षण पूरा किया।

सितंबर 1986 में जन्मे भानु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कसौली में स्थित नालवा के सरस्वती निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद सोलन के संस्कृत कॉलेज से शास्त्री और दिल्ली से ज्योतिषाचार्य की डिग्री हासिल की। 2009 में लंदन जाकर उन्होंने पुरोहित का कार्य शुरू किया। वर्तमान में वे पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  अर्की उपचुनावों के लिए भाजपा ने बिंदल को बनाया प्रभारी, टीम में सहजल और जंवाल भी शामिल

भानु अत्री के पिता राम गोपाल अत्री, जो शिक्षा विभाग से शास्त्री अध्यापक के रूप में सेवानिवृत्त हैं, ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “यह न केवल हमारा, बल्कि पूरे देश और हिमाचल के लिए गौरव का क्षण है।” उनकी मां लीना अत्री गृहिणी हैं। इस उपलब्धि से गढ़खल गांव और कसौली में खुशी की लहर है।

Success Story: उपलब्धि! कसौली के भानु अत्री बने ब्रिटिश रॉयल नेवी के पहले हिंदू धर्मगुरु

भानु अत्री की उपलब्धि पर CM सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने भी सोलन जिले के गढ़खल निवासी भानु अत्री को ब्रिटिश रॉयल नेवी में पहला हिंदू चैपलेन (धर्मगुरु) नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे लिखा कि, भानु पहले भारतीय हैं, जिन्हें रॉयल नेवी में यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल हिमाचल, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।

Join WhatsApp

Join Now