साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Kasauli International Public School में वॉलीबॉल सिटी लीग का शुभारंभ

KIPS Sanwara: विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलता है!
Kasauli International Public School में वॉलीबॉल सिटी लीग का शुभारंभ
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Kasauli International Public School: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किपस), सनवारा में “साई अस्मिता खेलो इंडिया: एम्पावरिंग वीमेन थ्रू वॉलीबॉल सिटी लीग” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 27 से 28 मार्च 2026 तक स्कूल परिसर में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गीता आदर्श विद्यालय, सोलन वॉलीबॉल टीम और कंडाघाट की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।

सेमीफाइनल मुकाबले 28 मार्च को खेले जाएंगे, जिनमें विजेता टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलता है!

Join WhatsApp

Join Now

Created with ❤